Uncategorized

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगाने “वाश ऑन व्हील (WOW)” सेवा होगी आरंभ

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम

कटनी (20 नवंबर)- राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू/ संस्थागत/ सामुदायिक शौचालय की ऑन साइट साफ सफाई के लिए *वॉश ऑन व्हील (wow)* सेवा प्रारंभ की जा रही है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने वॉश ऑन व्हील (WOW) सेवा प्रारंभ किए जाने हेतु समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मानक दिशा निर्देशों के अनुरूप तत्परता पूर्वक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इस सेवा के उपयोग हेतु एक मोबाइल एप “*स्वच्छता साथी वाश ऑन व्हील (SS-WOW)*” तैयार किया गया है जिसको मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पित कर पूरे प्रदेश में लागू किया गया है।

 

*यह और ऐसा करना होगा*

 

जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को स्वच्छता साथी की सलंग्नता, स्वच्छ एमपी पोर्टल पर पंजीयन, ग्राम क्लस्टर का निर्माण,स्वच्छता साथी और शौचालय का प्रशिक्षण,पीपी किट की उपलब्धता, साफ सफाई हेतु निर्धारित दर, प्रचार प्रसार की गतिविधियां सुरक्षा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता साथी द्वारा शौचालयों की साफ सफाई आधुनिक उपकरणों एवं मशीनों के माध्यम से की जाएगी। वाश ऑन व्हील शौचालय की सफाई हेतु मांग कर्ता द्वारा स्वच्छता साथी को एक निश्चित राशि का भुगतान करना आवश्यक होगा। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री कमलेश सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की अलख जगाने हेतु की गई गतिविधियों का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया जाएगा। वॉश ऑन व्हील सेवा के सफल संचालन हेतु निर्धारित गतिविधियों के निर्धारित समय सीमा में क्रियान्वयन की समस्त जिम्मेदारी जिला समन्वयक और ब्लॉक समन्वयक को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!