कटनी पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई,नाम बदलकर फरारी काट रहा हत्यारोपी 24 साल बाद गिरफ्तार
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की थी सजा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

24 साल बाद पकड़ा गया हत्या का सजायाफ्ता आरोपी
कटनी पुलिस ने 24 साल से फरार चल रहे हत्या के सजायाफ्ता आरोपी राकेश बंगाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर राकेश निषाद कर लिया था और आधार कार्ड में भी यही नाम दर्ज करा लिया था।
*पुलिस ने की थी कड़ी मेहनत*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में रंगनाथ नगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत की। पुलिस ने आरोपी के पुराने लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान स्थापित की और फिर उसे मुडवारा स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
*आरोपी का आपराधिक इतिहास*
आरोपी राकेश बंगाली को वर्ष 1999 में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसने उच्च न्यायालय से जमानत ले ली थी, लेकिन वह फरार हो गया। उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उनि अरूणपाल सिंह, सउनि सतीष जाटव, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर 178 अजय तिवारी, 221 रामनरेश शुक्ला, 638 वरिन्द्र, 583 रोहित, म. आर 409 रूचिका थाना कोतवाली से प्र.आर 445 अनिल सेंगर, 448 पुष्पराज सिंह, 284 विरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही




