राहत हेल्थ विज़न मिशन ने ग्रामीणों को दी नेत्र जाँच और उपचार की सुविधा
आयुष्मान योजना अंतर्गत निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा

निःशुल्क नेत्र शिविर में 75 ग्रामीणों की जाँच, 23 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित*
बरही नगर परिषद क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 75 ग्रामीणों की नेत्र जाँच की गई, जिनमें 23 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। सभी मरीजों को सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया, जहाँ उनका ऑपरेशन आयुष्मान योजना अंतर्गत निःशुल्क किया जाएगा।
*शिविर की विशेषताएँ*
– शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क दवाएँ, उच्च गुणवत्ता वाले लेंस और फेको मशीन से ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई।
– जरूरतमंद मरीजों को वाहन सुविधा भी प्रदान की गई।
– मरीजों की खान-पान और आराम की पूरी व्यवस्था की गई थी।
*राहत हेल्थ विज़न मिशन की सराहना*
ग्रामीणों ने राहत हेल्थ विज़न मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान उनके लिए आशा की रोशनी बनकर आया है। मिशन का लक्ष्य है हर ग्रामीण तक निःशुल्क सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार पहुँचाना।




