नशे के कारोबार पर प्रहार: कटनी पुलिस ने जब्त की ₹1.60 लाख से अधिक की अवैध शराब
"ऑपरेशन शिकंजा" के तहत 86 प्रकरण दर्ज

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा*
कटनी जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 08.12.2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की और अवैध शराब की बिक्री, निर्माण एवं परिवहन में शामिल आरोपियों पर निर्णायक प्रहार किया।
*कार्रवाई के दौरान की गई बरामदगी:*
– कुल 86 प्रकरण दर्ज किए गए और 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
– 225 लीटर अवैध देशी शराब और 116 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।
– कुल मूल्य ₹1,60,895/- की अवैध शराब जब्त की गई।
*जिला पुलिस का संकल्प:*
जिला पुलिस कटनी द्वारा भविष्य में भी ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में नशामुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
*जनहित में अपील:*
कटनी पुलिस आमजन से आग्रह करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब या नशे के कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




