कटनी: रेत माफिया बेखौफ, प्रशासन मौन, बिना ठेका बरही की ताली रोहनिया व छिंदहाई पिपरिया नदी से दिन-रात अवैध उत्खनन
कटनी में रेत माफिया का आतंक, नदियों को छलनी करने का खेल जारी

कटनी जिले के बरही तहसील क्षेत्र में अवैध रेत खनन का खेल पूरी बेखौफी के साथ जारी है। बरही तहसील एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ताली रोहनिया और छिंदहाई पिपरिया की नदी से ट्रैक्टर–ट्रॉली के माध्यम से दिन-रात खुलेआम रेत निकाली जा रही है, जबकि जिले में अब तक किसी भी रेत खदान का ठेका नहीं हुआ है।
सरकारी रिकॉर्ड में रेत उत्खनन पूरी तरह बंद दर्शाया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। नदी में चल रही गतिविधियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो रेत खनन किसी वैध ठेके के तहत किया जा रहा हो। मजदूरों को नदी के भीतर उतारकर रेत निकाली जाती है और फिर ट्रैक्टरों के जरिए उसे बाहर भेजा जा रहा है।
यह अवैध कारोबार कोई एक-दो दिन का नहीं, बल्कि कई महीनों से निर्बाध रूप से चल रहा है। स्थानीय जानकारों का कहना है कि इस पूरे खेल के पीछे संगठित रेत माफिया सक्रिय है।
जिसकी खनिज विभाग से लेकर अन्य जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से मिलभगत है जिससे आज तक यह अवैध उत्खनन्न जारी है।




