गौमांस बरामदगी के मामले में हिन्दू महासभा ने की निष्पक्ष जांच की मांग
भोपाल में गौमांस बरामदगी: हिन्दू महासभा ने की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग

जय गौमाता जय गोपाल
राजधानी भोपाल में गौमाता के साथ घोर अपराध!
भोपाल/मैहर. नगर निगम के कत्लखाने से 26 टन गौमांस (लगभग 300 गायों के अवशेष) बरामद होना अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। इस मामले की मेडिकल पुष्टि होना यह सिद्ध करता है कि यह संगठित और सुनियोजित अपराध है।
इस जघन्य व आपराधिक कृत्य का आ.भा.हिन्दुमहासभा पुरजोर विरोध करेगी ! गौमाता के सम्मान में सड़क पर उतरकर आर पार की लड़ाई लड़ेगी !
“गाय हमारी आस्था, संस्कृति और किसान की रीढ़ है। गौहत्या समाज की भावनाओं पर सीधा प्रहार है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई हो
* जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों एवं कर्मचारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए
* मामले की निष्पक्ष जांच हेतु गठित टीम में संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए
गौहत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं!
गौमाता का अपमान — देश और सम्पूर्ण सनातन संस्कृति एवं समाज का अपमान है।
*आनंद तिवारी गोरक्षक* जिला अध्यक्ष मैहर* अखिल भारत हिन्दू महासभा मध्य प्रदेश




