स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर बवाल: लोसपा बोली- कटनी की जनता में रोष है, सरकार झूठ बोल रही
"कटनी में मेडिकल कॉलेज नहीं तो वोट नहीं": लोकसपा ने छेड़ा आंदोलन, 2 अगस्त को रघु ठाकुर-संजय सिंह की आमसभा

PPP मॉडल में नेताओं की हिस्सेदारी? लोसपा का आरोप- इसलिए नहीं खुल रहा सरकारी मेडिकल कॉलेज
*कटनी।* कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री *माननीय राजेंद्र शुक्ला* के विधानसभा में दिए गए बयान *”कटनी की जनता में मेडिकल कॉलेज को लेकर कोई रोष नहीं है”* पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है।
लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष *विंदेश्वरी पटेल* ने कहा कि *”कटनी की जनता ने नगर बंद, धरना, आंदोलन और प्रदर्शन लगातार किए हैं। सरकार को झूठ बोलना और तानाशाही करना है।”*
*लोसपा का बड़ा आरोप*
विंदेश्वरी पटेल ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा, *”स्थानीय नेताओं सहित प्रदेश के बड़े नेताओं की PPP मॉडल में हिस्सेदारी है, इसलिए सरकार शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं खोलना चाहती। भारतीय जनता पार्टी की हमेशा से नीति रही है – झूठ को सच और सच को झूठ बताना। हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जोड़ देना। आज पूरा देश भाजपा की कथनी और करनी को समझ चुका है।”

*”मेडिकल कॉलेज नहीं तो वोट नहीं“*
लोसपा ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि *”अब कटनी का जन-जन ‘कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं तो भाजपा को वोट नहीं’ का आंदोलन घर-घर, गली-गली और सड़कों पर चलाएगा। तब स्वास्थ्य मंत्री जी और मध्य प्रदेश सरकार को समझ आएगा।”*
*2 अगस्त को बड़ी आमसभा*
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने *2 अगस्त रविवार* को बड़ी आमसभा बुलाई है। इस आमसभा को लोकसपा के राष्ट्रीय प्रमुख *रघु ठाकुर* और राज्यसभा सांसद *माननीय संजय सिंह* संबोधित करेंगे।
पार्टी के अनुसार सभा में *निजीकरण* जैसे प्रमुख मुद्दों के साथ *कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की जगह निजी मेडिकल कॉलेज दिए जाने* के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।




