मनेरगा बचाओ अभियान: रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, वार्ड समिति गठन का किया आगाज
मजदूरों के रोजगार और सुरक्षा का नाम है मनेरगा

कटनी शहर महिला कांग्रेस का मनरेगा बचाओ और वार्ड समिति गठन का कार्य प्रारंभ ..रजनी वर्मा
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी जी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ अभियान कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा आज प्रारंभ किया गया
इस अवसर पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) केवल कांग्रेस सरकार की एक योजना ही नहीं थी बल्कि ग्रामीण महिलाओं और मजदूरो के रोजगार और जीवन की सुरक्षा का कानून है, भाजपा द्वारा मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश और इसकी मूल भावना को कमजोर करना यह दर्शाता है कि वह इस ऐतिहासिक कानून की पहचान और अधिकार आधारित स्वरूप को कमजोर करना चाहती है।

कांग्रेस के शासनकाल में मनरेगा का उद्देश्य ग्रामीण अकुशल मजदूरों और महिलाओं को नियमित रोजगार देना और गांव से उनके पलायन को रोकना था, महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी इस योजना का उद्देश्य था किंतु भाजपा शासन काल में इस मनरेगा योजना के तहत गरीब मजदूरों को ना तो समय पर भुगतान दिया गया और ना ही योजना अनुसार ग्रामीणों को नियमित रोजगार दिए गए, भाजपा सरकार न केवल ग्रामीण मजदूरों के लिए बनी इस महत्वाकांक्षी योजना का नाम बदलना चाहती है, बल्कि इस योजना में जहां केंद्र सरकार 100% खर्च उठाती थी, वही अब केंद्र पर बैठी भाजपा सरकार इस योजना के खर्च को 60:40 के अनुपात में करने जा रही है जिसमें 60 परसेंट केंद्र सरकार और 40 परसेंट राज्य सरकार इस योजना का खर्च वहन करेगी, जबकि हमारे मध्य प्रदेश राज्य की सरकार पहले से ही कर्ज में डूबी हुई है ऐसे में राज्य सरकार इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओ मजदूरों का भुगतान कैसे करेगी।

महिला संवाद में महिलाओं ने बताया की किस तरीके से इस योजना के तहत ना उनको काम मिल रहा है और जो थोड़ा बहुत काम मिला उसका भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है जिसका सीधा असर महिलाओं की गृहस्थी और उनके जीवन यापन पर पड़ रहा है, इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के हित में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ न मिलने की पीड़ा भी बताई।
रजनी वर्मा ने कहा
मनरेगा को कमजोर करने की भाजपा की साजिश को किसी भी तरीके से सफल नहीं होने देगी, महिला कांग्रेस की महिलाएं *मनरेगा बचाओ*अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतो एवं मजदूर महिलाओं के घर-घर जाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी
रजनी वर्मा ने कहा कि हमारी महिला कांग्रेस केंद्र सरकार से यह मांग करती है की वह मनरेगा का नाम यथावत रखते हुए उसके विशिष्ट उद्देश्यों को पूरा करने में ध्यान दें। मजदूरों के नियमित भुगतान को सुनिश्चित करें। उनकी मजदूरी का मानदेय बढ़ाए । और इस योजना के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करें।।
कटनी शहर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में वार्ड समितियां बनाना भी प्रारंभ किया गया जिसके अंतर्गत कटनी के विभिन्न वार्डों में जाकर महिलाओं की टीम गठन का कार्य किया जा रहा है। मनरेगा बचाओ अभियान और वार्ड समितियां के गठन के कार्यक्रम के दौरान आज कटनी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला जी, कटनी कांग्रेस के प्रभारी राजेश कुमार चौबे जी, महिला कांग्रेस की सक्रिय नेत्री कल्पना पाठक, अदिता वर्मा, शशि यादव, रूपा सोलंकी एवं कांग्रेस जन दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, देवीदिन गुप्ता, राजेश जाटव,ओमप्रकाश कुशवाहा,हर्षित तिवारी की उपस्थिति रही।




