मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

कन्हवारा में ग्रामोदय अभियान का फ्लॉप शो, समन्वयक पर राजनीति के आरोप

सरपंच और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, ग्रामोदय अभियान सवालों के घेरे में

ग्रामोदय अभियान में अनदेखी, सरपंच और जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया

 

कटनी के कन्हवारा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान में अनदेखी का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में गांव के सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य, पंच, डॉक्टर आदि विशेष जनों को आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे अभियान का उद्देश्य ही सवालों के घेरे में आ गया है।

 

भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश दत्त चौबे ने इस मामले में निंदा की है और विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मिश्रा जाति वाद से पीड़ित हैं और उन्होंने आदिवासी सरपंच रतन लाल को भी नहीं बुलाया है।

 

चौबे ने आरोप लगाया कि समन्वयक ने कन्हवारा सहित दो अन्य ग्राम पंचायतों के आदिवासी सरपंचों को भी आमंत्रित नहीं किया था। उन्होंने समन्वयक पर राजनीति करने के भी आरोप लगाए हैं।

 

इस मामले में समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि कार्यक्रम समितियों द्वारा आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, “मेरे संज्ञान में आया है मामला, मैंने समिति वालों से बोल दिया है। कई बार बुलाने पर भी नहीं आ पाते हैं जनप्रतिनिधि।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!