क्राइममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कटनी अस्पताल में शर्मनाक वसूली कांड, मिलन ब्लड डोनर सोसायटी ने की कार्रवाई की मांग

कटनी में गरीब मरीज की मजबूरी का शोषण, 2000 रुपये की अवैध वसूली का आरोप

कटनी सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली का मामला उजागर

 

बालकिशन नामदेव संवादाता

कटनी जिले के सरकारी अस्पताल में एक गरीब मरीज के परिजन से 2000 रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मिलन ब्लड डोनर सोसायटी, कटनी ने सिविल सर्जन को लिखित शिकायत कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ¹।

शिकायत के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज श्रीमती सुलोचना अहिरवार के ऑपरेशन से पहले उनके पति/अटेंडर श्री राकेश अहिरवार से श्रीमती राधा यादव (उर्फ बाई) द्वारा डर और मजबूरी का फायदा उठाते हुए 2000 रुपये अवैध रूप से वसूले गए।

 

मिलन ब्लड डोनर सोसायटी, कटनी ने इस घटना को गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों के साथ खुला अन्याय बताते हुए दोषी कर्मचारी श्रीमती राधा यादव को तत्काल निलंबित (Suspend) कर सख्त विभागीय जांच एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!