जाग्रति कॉलोनी में नन्ही कन्याओं का भव्य पूजा-अर्चना और भोज का आयोजन
रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में मां जगदम्बा की पूजा-अर्चना और भजनों की प्रस्तुति

*जाग्रति कॉलोनी में नन्ही कन्याओं का भव्य पूजा-अर्चना और भोज का आयोजन*
कटनी के जाग्रति कॉलोनी में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में नवरात्रि पावन पर्व पर देवी स्वरूप नन्ही कन्याओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर भोज का आयोजन किया गया। शाम को महिला मंडल द्वारा मां जगदम्बा के भजनों की प्रस्तुति दी गई।

रेखा अंजू तिवारी ने देवी स्वरूप कन्याओं का स्वागत किया और उनके पैरों को धुलाकर आदर सम्मान के साथ आसन पर बैठाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां से विश्व कल्याण और परिवार समाज के जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग श्रीमती अंशुल आनंद तिवारी और सुश्री अदिती तिवारी ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी देवी कन्याओं को हलुआ, चना, पुडी सब्जी का प्रेम स्नेह भक्तिभाव के साथ मिलकर भोजन कराया और उन्हें उपहार स्वरूप मातारानी की चुनरी और उनके दिनचर्या पर काम आने वाली साम्रगी सम्मान के रूप में भेंट की।

शाम को जाग्रति कॉलोनी स्थित महिला मंडल द्वारा शानदार एक से बढ़कर एक मां जगदम्बा विराजमान के सम्मुख भक्तिभाव के साथ झूम कर देवी भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




