क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 44 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

कटनी में अपराधियों में भय, पुलिस का व्यापक अभियान जारी

🚔 *कटनी पुलिस का व्यापक कॉम्बिंग अभियान*

*85 वारंटियों/अपराधियों की गिरफ्तारी • सड़क सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों पर कार्यवाही*

 

कटनी. पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 180 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर संगठित एवं सख्त कार्रवाई की गई।

 

*नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही*

✅ 24 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी (वर्षों से फरार)

✅ 44 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाना

✅ 83 जमानती वारंट एवं 121 समंस की तामिली

✅ निगरानी बदमाशों एवं 39 गुंडा बदमाशों की जांच

✅ 06 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर अवैध शराब जब्त

✅ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 10 व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई, वाहन जब्त

✅ जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत 04 प्रकरण कायम

*बीएनएसएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही*

 

🔹 धारा 170 बीएनएसएस – परिशांति भंग करने पर 07 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई

🔹 धारा 126, 135 बीएनएसएस – 62 प्रकरणों में 75 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

🔹 धारा 129 बीएनएसएस – 52 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई

🚨 *विशेष सुरक्षा एवं सतर्कता उपाय*

 

▶ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं हाईवे पर सघन चेकिंग

▶ देर रात बिना कारण घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं चेतावनी

▶ यात्रियों एवं परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता

▶ बैंकों एवं एटीएम पर औचक निरीक्षण

कटनी पुलिस का यह व्यापक अभियान अपराधियों में भय उत्पन्न करने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त लगातार जारी रहेगी।

 

— जिला पुलिस कटनी 🚔

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!