शराबियों का आतंक, कन्ह्वारा सहकारी समिति में कामकाज ठप
सहकारी समिति में शराबियों का हंगामा, गरीबों को गल्ला मिलने में देरी

कन्ह्वारा में शराबियों का हंगामा, डायल 112 पुलिस को दी गई सूचना
कन्ह्वारा, कटनी – कन्ह्वारा सहकारी समिति सोसाइटी में शराबियों के कारण गरीब जनों को गल्ला मिलने में देरी हो रही है। गाँव के कुछ असामाजिक तत्व शराब पीकर समिति में आकर हुड़दंग मचाते हैं, जिससे सरकारी काम में बाधा उत्पन्न होती है।

ऐसा ही मामला आज फिर सामने आया है जहां शराबियों के कारण आज फिर अनाज वितरण में शराब खोरी हो रही है। सोसाइटी कर्मी ने पुलिस सहायता के लिए 112 को सूचना दी, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। इससे गरीब पात्र हितग्राहियों को अनाज मिलने में देरी हो रही है। समिति के एक कर्मचारी ने बताया, “शराबियों के कारण हमें अपना काम करने में परेशानी होती है। हमने पुलिस को सूचना दी है,।”
गरीब हितग्राही भी परेशान हैं। एक हितग्राही ने बताया, “हम अपने बच्चों के लिए अनाज लेने आए हैं, लेकिन शराबियों के कारण हमें देरी हो रही है। हमें अपना काम छोड़कर यहाँ खड़ा होना पड़ रहा है।”




