सत्ता के संरक्षण में झोलाछाप डॉक्टर, नहीं हो रही कार्यवाही
कन्हवारा में झोलाछाप डॉक्टर का आतंक, एक वर्ष से चल रही शिकायत

“कन्हवारा में झोलाछाप डॉक्टर का खेल, सरकार की नाक के नीचे जारी है इलाज का धंधा”
कटनी/कन्हवारा, मध्य प्रदेश – कन्हवारा में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा बिना डिग्री इलाज करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व समय में सरकार के जिले स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा इसकी फर्जी क्लीनिक बंद करवाने के बावजूद इलाज का धंधा जारी रखे हुए है। इस झोलाछाप डॉक्टर ने अपने पुत्र के नाम पर एक मेडिकल स्टोर खोल रखा है और उसी की आड़ में वह गरीब अनपढ़ लोगों का इलाज कर रहा है। और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ एक वर्ष से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज है, जो वर्तमान में लेबल 3 पर विचाराधीन है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जबकि जिला प्रशासन सीएम हेल्पलाइन में समस्याओं के निराकारण में बार बार अव्वल दर्जा प्राप्त कर रहा है, लेकिन जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर ध्यानाकर्षण नहीं करता है।
सूत्रों की माने तो यह झोलाछाप डॉक्टर भाजपा का सक्रिय सदस्य है और विगत दिनों ही उसने भाजपा नेताओं को समर्पण (संरक्षण) निधि पार्टी को अर्पित की है। क्या सत्ता के संरक्षण में इस झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाही करने का साहस नहीं जुटा पा रहे है अधिकारी?
इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झोलाछाप डॉक्टर के कारण कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण यह खेल जारी है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस झोलाछाप डॉक्टर पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।




