टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
आश्रम की गतिविधियाँ संदिग्ध: प्रशासन से जांच की मांग,अवैध तांत्रिक क्रियाओं की चर्चा गर्म
कन्हवारा में सरकारी जमीन पर अवैध तांत्रिक क्रियाएं: प्रशासन की अनदेखी

कन्हवारा में सरकारी जमीन पर अवैध तांत्रिक क्रियाएं: प्रशासन की अनदेखी
कटनी. कन्हवारा में सरकारी जमीन पर एक आश्रम में अवैध तरीके से तांत्रिक क्रियाएं की जा रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस आश्रम की गतिविधियाँ संदिग्ध हैं और यहां पर CCTV कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन संदेहस्पद गतिविधियों और चर्चा के दौरान इन्हें बंद कर दिया जाता है।

यह मामला प्रशासन की अनदेखी का एक उदाहरण है, जहां सरकारी जमीन पर अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। अगर प्रशासन उच्च स्तरीय जांच करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हमारी टीम जल्द ही इस मामले में और बड़ा खुलासा करेगी ।




