क्राइममध्य प्रदेश
नए ठेकेदार, वही लूट: जिले भर में शराब उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा
शराब दुकानों की लूट: बिना बिल, बिना रेट सूची के शराब बेची जा रही

शराब दुकानों के ठेके बदल गए, लेकिन हालात नहीं
कटनी. जिले में शराब दुकानों के ठेके लगभग पूर्णता की ओर हैं, लेकिन शराब उपभोक्ताओं को अभी भी बिना बिल, बिना रेट सूची लगाए शराब विक्रय किया जा रहा है। इससे शराब खरीददार और गद्दीदार के बीच वाद-विवाद उत्पन्न हो रहा है, जिससे जिले के आबकारी विभाग की सक्रियता पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

नए ठेकेदारों द्वारा संचालित शराब दुकानों में भी यह समस्या जारी है, जहां ऊंची कीमतें वसूली जा रही हैं। आबकारी विभाग की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे शराब उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है ।
क्या आपको लगता है कि आबकारी विभाग को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए? क्या शराब दुकानों के ठेके बदलने से शराब उपभोक्ताओं को कोई लाभ मिलेगा?




