क्राइममध्य प्रदेश

खबरों का अफसरों पर नहीं होता असर, कटनी में अफसर शाही के आगे मजबूर है आमजन

आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा अवैध शराब का कारोबार

कटनी में शराब दुकान संचालक की मनमानी, ऊंचे कीमतों पर शराब बिक्री

खबरों का अफसरों पर नहीं होता असर, कटनी में अफसर शाही के आगे मजबूर है आमजन

 

कटनी: यहां जनता की समस्याओं से किसी भी प्रकार का सरोकार नहीं रखते जिम्मेदार। विगत दिनों ही कटनी दुर्गा चौक खिरहनी शराब दुकान संचालक की मनमानी पर खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें उक्त शराब दुकान संचालक द्वारा ऊंचे कीमतों पर शराब बिक्री का मामला प्रकाश में आया था, बताते चलें कि यहां रेट लिस्ट न टांगने पर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच वाद विवाद होता है।

जिले के आबकारी विभाग में बैठे अधिकारी जैसे शराब दुकान ठेकेदार के साथ मिलीभगत पर उतारू हैं और जनता को लुटने पर मजबूर कर रहे हैं। इतना ही नहीं ठेकेदार ने दुर्गा चौक खिरहनी के आस पास बड़ी संख्या में अवैध रूप से पैकारियों के द्वारा शराब बिकवाना शुरू किया है।

सूत्र बताते हैं कि इस दुकान संचालक ने खिरहनी क्षेत्र अंतर्गत गली गली मोहल्ले मोहल्ले पर अवैध शराब की पैकारी खुलवा दी है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!