देशधर्ममध्य प्रदेश

गोटेगांव में ‘कृष्ण लीला’ का सागर: वृंदावन वाले कान्हा जी महाराज के प्रवचनों से भक्त भाव-विभोर

अल्का टॉकीज बना 'बृंदावन धाम': भागवत कथा की अमृत वर्षा, उमड़ा आस्था का सैलाब

गोटेगांव में बह रही ‘भागवत रस’ की अमृतधारा: वृंदावन से पधारे कान्हा जी महाराज सुना रहे कृष्ण लीला

 

*गोटेगांव।* नगर के मध्य रुद्र वार्ड स्थित अल्का टॉकीज हाल में श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचन पुष्प की अमृत वर्षा हो रही है। वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत एवं भागवताचार्य श्री कान्हा जी महाराज के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।

*’भागवत कथा है मोक्ष का मार्ग’ – कान्हा जी महाराज*  

कथा व्यास कान्हा जी महाराज ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन पवित्र ग्रंथ आध्यात्मिक ज्ञान का सागर है। उन्होंने बताया कि भागवत कथा से नैतिक शिक्षा मिलती है, भक्ति-श्रद्धा बढ़ती है और सांसारिक दुखों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। महाराज ने कहा कि कथा के श्रवण से सामाजिक समरसता बढ़ती है और जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति होती है।

 

*दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा* 

यह श्रीमद् महाभागवत पुराण का आयोजन अल्का विवाह स्थल रूद्र वार्ड में ओंकार सिंह पटैल, शकुंतला पटैल, आशीष सीता पटैल, अर्चना संजय ठाकुर, आराधना मनीष ठाकुर, रामस्वरूप पटैल, भागवती पटैल, हाकम सिंह जमना पटैल, रघुनाथ सिंह रजनी पटैल, रवीन्द्र सिंह पुष्पा पटैल, गोपाल सिंह पटैल, राजेश पटेल अनीता पटैल सहित अन्य भक्तों की उपस्थिति में श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

*गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!