क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

निगहरा खरीदी केंद्र में ‘वसूली कांड’:* RB कंपनी के सर्वेयर बने किसानों के लिए ‘काल’, खराबी बताकर ऐंठ रहे पैसे

खाद्य विभाग सोया, किसान रोया':* निगहरा खरीदी केंद्र पर सर्वेयरों की मनमानी, अधिकारी मौन

निगहरा खरीदी केंद्र में ‘सर्वेयर राज’: RB कंपनी के कर्मचारी खराबी बताकर वसूल रहे अवैध पैसा, किसान परेशान

 

 

*कटनी/बड़वारा।* बड़वारा तहसील के निगहरा गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। अमाड़ी निवासी किसान प्रमोद कुमार पटेल ने आरोप लगाया है कि आरबी कंपनी के दो सर्वेयर गेहूं में मनमानी खराबी बताकर किसानों से बेजा पैसा वसूल रहे हैं।

*’खराबी का डर दिखाकर लूट’*  

किसान प्रमोद पटेल ने बताया कि खरीदी केंद्र पर तैनात आरबी कंपनी के सर्वेयर हर ट्रॉली के गेहूं में कमी निकाल देते हैं। खराबी बताकर रिजेक्ट करने का डर दिखाया जाता है और फिर पास करने के नाम पर किसानों से अवैध राशि वसूली जाती है। मजबूरी में किसान पैसे देने को मजबूर हैं।

 

*सर्वेयरों ने नहीं उठाया फोन*

इस खबर में आरबी एसोसिएट कंपनी भोपाल द्वारा नियुक्त किए गए “औचक” सर्वेयरों मोहम्मद अजहर और सोमिल जोशी से इस संबंध में उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो दोनों लोगों ने फोन नहीं उठाया।

 

*किसान त्रस्त, शिकायत की तैयारी*  

किसानों का कहना है कि सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी का दावा कर रही है, लेकिन केंद्रों पर सर्वेयरों की मनमानी से किसान परेशान हैं। मंडी टैक्स और हम्माली के बाद अब सर्वेयरों को ‘सुविधा शुल्क’ देना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर और जिला आपूर्ति अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

*केंद्र प्रभारी मौन, कंपनी पर सवाल*  

निगहरा खरीदी केंद्र पर आरबी कंपनी को सर्वे और उठाव का ठेका मिला है। किसानों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी खुलेआम वसूली कर रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारी और विपणन संघ के अधिकारी मौन हैं।

अब देखना है कि जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर दोषी सर्वेयरों पर कार्रवाई करता है या फिर किसान यूं ही लुटते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!