नया मेला मैदान में मातम: चालू तार से चिपककर गौवंश की तड़पकर मौत, गौ प्रेमियों में उबाल
विद्युत विभाग बना 'हत्यारा':* कन्हवारा में करंट से गौवंश की मौत, जिम्मेदार कौन?

विजयराघवगढ़ के विद्युत विभाग की लापरवाही ने ली गौवंश की जान: नया मेला मैदान के पास करंट से मौत, JE बोले- ‘लाइनमैन छुट्टी पर’
*विजयराघवगढ़/कन्हवारा।* ग्राम कन्हवारा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आज सुबह नया मेला मैदान के पास टूटकर जमीन पर गिरी बिजली की चालू तार की चपेट में आने से एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और गौ प्रेमियों में भारी आक्रोश है।
*चारा चरते समय हुआ हादसा*
जानकारी के अनुसार नया मेला मैदान के पास विद्युत खंभे की तार टूटकर नीचे जमीन पर पड़ी थी। सुबह चारा चरते हुए गौवंश अचानक उस चालू तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी तड़पकर मौत हो गई।

*’लाइनमैन 4 दिन से छुट्टी पर’ – JE का जवाब*
इस गंभीर घटना पर विद्युत विभाग विजयराघवगढ़ के जूनियर इंजीनियर धुर्वे साहब का कहना है कि “लाइनमैन विगत चार दिनों से छुट्टी पर है। अभी विद्युत कर्मियों को भिजवाकर दिखवाते हैं।” JE के इस जवाब से लोगों का गुस्सा और भड़क गया।
*लोगों ने की कार्रवाई की मांग*
घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए। गौ प्रेमियों ने कहा कि टूटी तार को समय पर दुरुस्त नहीं किया गया, जिसकी कीमत बेजुबान को जान देकर चुकानी पड़ी। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
टूटी लाइन को दुरुस्त करने में हुई देरी और लाइनमैन की गैरमौजूदगी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।




