टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शादी का कार्ड बना शिकायत पत्र: 14 मई को बारात, पर घर में गैस नहीं, युवक ने कलेक्ट्रेट में खोली सिस्टम की पोल

साहब, सिलेंडर दिलवा दो वरना शादी टूट जाएगी': कटनी में गैस हाहाकार, दूल्हा कार्ड लेकर अफसरों के चक्कर काट रहा

VIP होटलों में गैस की गंगा, आम दूल्हे के घर टोटा: गोलू तिवारी की फरियाद से हिला कलेक्ट्रेट, छापे की मांग तेज

 

कटनी। प्रशासन के सुचारू आपूर्ति के दावों के बीच कटनी में ईंधन और रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब आम जनता का धैर्य जवाब दे रहा है। शादी का कार्ड लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक गैस की किल्लत का एक अनोखा और भावुक मामला तब सामने आया जब गोलू तिवारी नामक युवक अपनी शादी का कार्ड लेकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गया।

14 मई को होने वाली अपनी शादी के लिए गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान युवक ने प्रशासन से गुहार लगाई कि बिना ईंधन के मेहमानों का स्वागत और शादी की रस्में कैसे पूरी होंगी। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और सरकारी दावों की पोल खोल रही है।

बड़े होटलों में ‘अवैध भंडारण’ का खेल? एक तरफ आम आदमी एक-एक सिलेंडर के लिए तरस रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के नामी होटल और मैरिज गार्डन पूरी तरह गुलजार हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि:अवैध भंडारण: शहर की नामी हस्तियों और बड़े होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण किया गया है।

प्रशासनिक उदासीनता: यदि प्रशासन इन रसूखदारों के ठिकानों और होटलों पर छापा मारे, तो भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद हो सकते हैं।

दोहरी मार: आम जनता को घंटों लाइनों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए पर्दे के पीछे से खेल जारी है।हाहाकार के बीच उठते सवाल शहर में रसोई गैस और ईंधन की कमी ने मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या प्रशासन केवल कागजों पर ही आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है? रसूखदारों पर कार्रवाई करने से विभाग क्यों कतरा रहा है?यदि समय रहते अवैध भंडारण पर लगाम नहीं कसी गई और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में यह संकट और भी उग्र रूप ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!