टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

डिग्री बिकेगी तो ठेला लगेगा’: NEET लीक पर कटनी NSUI का अजीबोगरीब प्रदर्शन, डॉक्टर बनकर बेची झालमूरी

कटनी में अनोखा विरोध: NEET पेपर लीक पर NSUI कार्यकर्ता बने ‘झालमूरी वाले डॉक्टर’, दिव्यांशु मिश्रा ने रखी 4 मांग

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने की SC की निगरानी में CBI जांच की मांग, कहा- ‘23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा’

 

कटनी, 15 मई 2026* NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कटनी NSUI ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर का रूप धारण कर कचहरी चौक पर झालमूरी की दुकान लगाई और राहगीरों को झालमूरी बांटी। NSUI का कहना था कि जब मेहनत से पढ़े छात्रों की डिग्री ही बिक जाएगी तो डॉक्टर बनकर भी ठेला लगाना पड़ेगा।

*डॉक्टर के वेश में बांटी झालमूरी*

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ता सफेद एप्रन, गले में स्टेथोसस्कोप पहनकर पहुंचे। उन्होंने कचहरी चौक पर प्रतीकात्मक झालमूरी की दुकान खोली। दुकान के बोर्ड पर लिखा था- _“NEET पास डॉक्टर की झालमूरी”_। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक से मेहनती छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है और अयोग्य लोग सिस्टम में घुस रहे हैं।

*क्या हैं प्रमुख मांगें?*

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने कहा, _“इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करवानी चाहिए। प्रभावित छात्रों को मुआवजा दिया जाए। टाइम बाउंड तरीके से दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो। शिक्षा मंत्री को 23 लाख युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जवाबदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”_

 

उन्होंने आगे कहा कि बार-बार पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। _“जब 23 लाख बच्चों की मेहनत कुछ हजार रुपये में बिक जाएगी तो देश का क्या होगा? अब डॉक्टर बनकर भी झालमूरी बेचनी पड़ेगी।”_

*प्रदर्शन में कौन रहे शामिल*  

प्रदर्शन में NSUI प्रदेश सचिव अजय खटीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का जी, कमल पांडे, आनंद पटेल, NSUI जिलाअध्यक्ष सहित छात्र नेता और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘पेपर लीक बंद करो’, ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

*NSUI का आरोप*  

NSUI ने आरोप लगाया कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में गड़बड़ी से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों का सपना टूट रहा है। कोचिंग पर लाखों खर्च करने के बाद भी जब पेपर लीक हो जाए तो छात्र हताशा में आत्मघाती कदम उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!