आस्था पर पोकलेन: आधी रात शिव मंदिर के सामने ‘जिंदा’ शंकर तालाब को खनन माफिया ने चीरा, चैन वाली मशीन से लूटी जा रही आस्था और आयरन ओर
कटनी जिले में माफिया बेलगाम: पहले भी कर चुका अवैध उत्खनन, प्रशासन मौन - ग्रामीणों में आक्रोश

“बड़ी खबर… खनन माफिया बेलगाम… आधी रात कन्हवारा प्राचीन शिव मंदिर के सामने शंकर तालाब को पोकलेन से चीरा… पहले भी कर चुका है अवैध आयरन ओर का खनन… जिंदा तालाब को गड्ढे में बदला…
*कटनी 24 मई 2026*. जिले में खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं। ताजा मामला कुठला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत कन्हवारा से सामने आया है जहां आधी रात चैन वाली पोकलेन मशीन लगाकर माफिया ने प्राचीन शिव मंदिर के ठीक सामने स्थित *धार्मिक ‘शंकर तालाब‘* को बुरी तरह चीर डाला।
ग्रामीणों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। यही माफिया पहले भी क्षेत्र में *अवैध आयरन ओर और पत्थर का खनन* कर चुका है। लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार करते हुए आस्था के केंद्र को ही निशाना बनाया।
*आधी रात चला मौत का पंजा*
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 2 बजे तेज आवाज के साथ चैन वाली पोकलेन मशीन तालाब में उतार दी गई। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो तालाब की जगह गहरा गड्ढा और लाल मुरम-पत्थर के ढेर मिले। *जिंदा तालाब*, जो गांव की प्यास बुझाता था और शिव मंदिर की शोभा बढ़ाता था, अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।

*प्रशासन की चुप्पी पर सवाल*
सबसे बड़ा सवाल खनिज, राजस्व और जिम्मेदार विभाग पर है। क्षेत्र में पहले भी अवैध उत्खनन की शिकायतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद माफिया का दुस्साहस देखिए कि *प्राचीन शिव मंदिर के गेट से महज 100 मीटर दूर* खुलेआम पोकलेन चलाकर करोड़ों की आयरन ओर लूट रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मिलीभगत के रात में इतनी बड़ी मशीन चलाना मुमकिन नहीं।
*तहसीलदार का फोन नहीं उठा*
*मामले को लेकर जब प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठ सका।* ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे माफिया के हौसले बुलंद हैं।
*आस्था और पर्यावरण दोनों का कत्ल*
शंकर तालाब सिर्फ जलस्रोत नहीं, सैकड़ों साल पुरानी आस्था का प्रतीक है। सावन में यहां जलाभिषेक होता है, छठ पर महिलाएं अर्घ्य देती हैं। माफिया ने एक ही रात में तालाब को सुखाकर ग्रामीणों की आस्था और जीवन दोनों छीन लिए। पर्यावरण को हुआ नुकसान तो कभी भरपाई के लायक नहीं।
*ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
घटना के बाद से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने तुरंत पोकलेन जब्त कर माफिया पर *NSA* नहीं लगाया, तो *उग्र आंदोलन* होगा। *”मंदिर के सामने तालाब खोद दिया, कल को मंदिर भी तोड़ देंगे।* अब पानी कहां से पिएंगे?” एक बुजुर्ग ग्रामीण ने रोष जताया
#Katni #IllegalMining #ShankarTalab #ShivMandir #MPNews #MiningMafia #SaveWaterBodies #KatniAdministration #
TahsildarNoResponse




