क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

शर्मनाक: गेहूं खरीदी बंद, आरोपी बरी – कटनी प्रशासन ने साबित किया ‘घोटालों की गारंटी’, CM हेल्पलाइन बनी मजाक

'थू है ऐसी व्यवस्था पर': 31 दिन में जीरो एक्शन, कटनी बारदाना कांड में SDM-तहसीलदार-CM सब फेल, 'बाहुबली' पास*

बेशर्मी की जीत: आंदोलन-ज्ञापन-धरना सब फेल | आरोपी अनमोल दुबे-शेख सलीम आज भी कुर्सी पर | शिकायतकर्ता को मिली धमकी, किसान बोले- ‘कटनी में घोटालेबाजों का संविधान चलता है’

 

*कटनी, 1 जून 2026:* आखिरी घंटी बज चुकी है। *गेहूं खरीदी आधिकारिक रूप से बंद हो गई*, और उसके साथ ही *कांटी बारदाना घोटाले की फाइल भी दफन हो गई।* 31 दिन, दर्जनों ज्ञापन, पुतला दहन, धरना, SDM की रिपोर्ट, CM हेल्पलाइन… सबके बाद भी *कटनी प्रशासन ने एक भी आरोपी पर FIR तो दूर, नोटिस तक नहीं भेजा।*

 

*’बाहुबली’ की जीत, सिस्टम की हार*  

*कथित घोटाले के मुख्य आरोपी खरीदी प्रभारी अनमोल दुबे और शेख सलीम आज भी कुर्सी पर जमे हैं।* आरोप है कि 31 दिन में प्रशासन ने सिर्फ एक काम किया – *शिकायतकर्ता को धमकाना, लालच देना और रिश्तेदारों से दबाव बनवाना।*

 

*1. SDM = जीरो, बाहुबली = हीरो

*SDM विजयराघवगढ़ ने 1 मई को पत्र क्र. 550 में लिखा* – _”अनमोल दुबे को तत्काल हटाओ, उपार्जन दूषित होगा।”_ तहसीलदार ने भी अनियमितता के आरोप लगाए। *नतीजा? कलेक्टर कार्यालय ने पूरी रिपोर्ट को कूड़ेदान में डाल दिया।* साबित हुआ – कटनी में खंड मजिस्ट्रेट की कलम से ज्यादा ‘बाहुबली‘ की पहुंच चलती है।

 

*2. CM हेल्पलाइन 181 = जनता को बेवकूफ बनाने का टूल* 

3 मई को CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज हुई। 31 दिन बाद स्टेटस – “जांच जारी है“। *खरीदी खत्म हो गई, जांच जारी है।* आरोप है कि मुख्यमंत्री के नाम पर चलने वाली ये हेल्पलाइन कटनी में सिर्फ एक ढकोसला है।

 

*3. लोकतंत्र का जनाजा* 

पुतला दहन हुआ ✖️

कलेक्ट्रेट घेराव हुआ ✖️

OBC महासभा ने रिमाइंडर दिया ✖️

किसानों ने चेतावनी दी ✖️

*कार्रवाई हुई? = 0

*शिकायतकर्ता को धमकी मिली? = ✔️*

 

*किसानों का खौलता खून:

_”खरीदी बंद हो गई। अब किस पर कार्रवाई करोगे? घोटाला दफन कर दिया। प्रशासन ने बता दिया कि कटनी में SDM की नहीं चलती, CM की नहीं चलती, सिर्फ दलालों और घोटालेबाजों की चलती है। थोड़ी शर्म होती तो चुल्लू भर पानी में डूब मरते।”_

 

*अब क्या? सिस्टम ने दे दिया जवाब*  

1. *FIR नहीं होगी* – क्योंकि खरीदी खत्म, ‘मामला खत्म’।

2. *सस्पेंशन नहीं होगा* – क्योंकि ‘जांच जारी है’।

3. *बारदाना वापस नहीं आएगा* – क्योंकि ‘सबूत नहीं मिले’।

 

*कटनी प्रशासन का नया नारा:*  

_”आओ घोटाला करो, हम हैं ना बचाने को। SDM बोले तो फाड़ दो, किसान बोले तो धमका दो, CM हेल्पलाइन पर डाल दो जांच में।”_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!