तंज WhatsApp पर, विकास सड़कों पर: महापौर प्रीति संजीव सूरी का मॉडल जीत रहा जनता का भरोसा
अलका जैन के तंज को विकास से काट रही हैं महापौर प्रीति संजीव सूरी - हर मोहल्ले में दिख रही रफ्तार*

पूर्व मंत्री अलका जैन के तंज के बीच जनता बोली: “महापौर प्रीति संजीव सूरी सही कर रही हैं, आज की तुड़ाई कल का गौरव”
कटनी।* बीजेपी सरकार की पूर्व मंत्री अलका जैन ने WhatsApp पर महापौर प्रीति संजीव सूरी के कार्यकाल पर तंज कसा है। उनका कहना है कि “अभी यानी रोड पहले बनती है फिर उसके बाद सीवर खुदाई होती है।”

लेकिन महापौर प्रीति संजीव सूरी की कार्यशैली इस तंज का सबसे सटीक जवाब है। उनका फार्मूला साफ है – पहले नींव, फिर इमारत।

कटनी में अब दशकों पुरानी गलती सुधारी जा रही है। महापौर प्रीति संजीव सूरी के निर्देश पर पहले पुरानी सड़क हटाकर सीवर, पानी, गैस की सभी लाइनें एक साथ बिछाई जा रही हैं। उसके बाद ही CC/डामर की 20 साल चलने वाली पक्की सड़क बन रही है। यानी “रोड पहले” नहीं, रोड सबसे आखिर में बन रही है।

शहर की हर गली-मोहल्ले में एक साथ विकास कार्य चल रहे हैं। महापौर प्रीति संजीव सूरी खुद मैदान पर उतरकर निरीक्षण कर रही हैं ताकि जनता के पैसे का एक-एक रुपया सही जगह लगे।

आमजन का कहना है – “महापौर जी जो कर रही हैं वो बिल्कुल सही है। आज थोड़ी धूल-कीचड़ है, लेकिन कल कटनी मॉडल सिटी बनेगा। पहले रोड बनती थी फिर उखड़ती थी, अब महापौर प्रीति संजीव सूरी ने वो खेल बंद कर दिया।”
*महापौर प्रीति संजीव सूरी:* “हम लीपापोती नहीं, कटनी का भविष्य बना रहे हैं। मेरी गारंटी है – जो सड़क बनेगी वो टूटेगी नहीं।”




