क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

मिशन चौक में दिनदहाड़े चोरी, नेशनल खिलाड़ी बोला – मुख्यमंत्री सुनो

बहन बोली: चोर दिख रहे कैमरे में, इंसाफ कहां है?

“नेशनल हॉकी खिलाड़ी के घर चोरी, बहन बोली – कैमरे में चोर कैद, फिर भी पुलिस नहीं लिख रही FIR”

 

कटनी।* मिशन चौक वार्ड 24 में नेशनल हॉकी खिलाड़ी मस्कूर अहमद के घर दिनदहाड़े हुई चोरी का मामला तूल पकड़ रहा है। चोरों ने दरवाजा तोड़कर हॉकी किट, दहेज का सामान, पीडीएस मशीन और सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस FIR दर्ज नहीं कर रही।


खिलाड़ी बोला – मुख्यमंत्री तक पहुंचाओ आवाज

मस्कूर अहमद ने Katni News को बताया कि घटना रात 12 बजे के बाद हुई। सुबह जाकर देखा तो घर लूटा पड़ा था। सीसीटीवी में सादिक, वाजिद, शाहीन, अरशद और इलियास कैद हुए हैं। फोटो-नाम पुलिस को दिए, पर शिकायत नहीं लिखी जा रही। “मैं नेशनल खिलाड़ी हूं, फिर भी परेशान किया जा रहा है”।

*बहन ने भी लगाई गुहार*

घटना के बाद परिवार की एक महिला सदस्य ने भी Katni News के माइक पर अपनी बात रखी। मास्क और दुपट्टे में दिखी महिला ने आंखों से ही पीड़ा जाहिर की। परिवार का कहना है कि चोरी का सामान और चोरों की पहचान होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई से बच रही है।

*पुलिस पर सवाल*  

जब चोर कैमरे में कैद हैं और नाम-पता भी पता है, फिर FIR क्यों नहीं? पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।

पता:* मस्कूर अहमद, मिशन चौक, वार्ड 24, कटनी  

*पुलिस का पक्ष:* अभी प्रतीक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!