मध्य प्रदेशराजनीति

कटनी में दिखा अशोक विश्वकर्मा का जलवा: प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार को भेंट किया स्मृति चिन्ह, कार्यक्रम बना ऐतिहासिक

अध्यक्ष- पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अशोक विश्वकर्मा ने संभाली कमान, प्रदेशाध्यक्ष के कटनी प्रवास में दिखी संगठन क्षमता

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का कटनी प्रवास ऐतिहासिक: संगठन विस्तार से वृक्षारोपण तक सक्रिय, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

 

*कटनी।* भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का कटनी जिले का प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। उनके आगमन पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

*जिला सम्मेलन में दिया संगठन विस्तार का मंत्र*

कटनी जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है। भाजपा की संगठनात्मक शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता से निर्मित हुई है।”

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा समाज के हर वर्ग के बीच संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

*संत दर्शन, जनसंपर्क और वृक्षारोपण में रहे व्यस्त* 

कटनी आगमन से पूर्व श्री पाटीदार ने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इसके पश्चात ग्राम बजरंग नगर देवरी पहुंचकर पूज्य संत सुरेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रवेश के दौरान ग्राम तेवरी में मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, रामसहाय साहू एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

प्रवास के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार और पिछड़ा वर्ग समाज तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। चनेहटा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं केंद्र सरकार के “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

*वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति*

सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदय प्रताप, श्रीराम पटेल, मृदुल मिश्रा सहित जिला महामंत्री प्रदीप साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अजय माली, राकेश यादव, संगीता जायसवाल, देवेंद्र सोनी, जिला मंत्री प्रशांत मालवीय, विमल साहू, कार्यालय मंत्री सुनील विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अमित साहू, मंडल अध्यक्ष बॉबी सोनी, शुभम प्रजापति, मुन्ना यादव, अश्वनी पटेल, रामसहाय साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रवास के अंत में प्रदेशाध्यक्ष ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं का नेतृत्व कर प्रवास को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!