सुयश पांडेय का एक्शन प्लान: बिलहरी पुलिस ने करहिया कला में भट्टी तोड़ी, माफियाओं के ठिकाने नस्तनाबूत
चौकी प्रभारी सुयश पांडेय की दबिश से माफियाओं में हड़कंप, करहिया कला-रैपुरा में अवैध शराब का कारोबार ध्वस्त

बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पांडेय का ताबड़तोड़ एक्शन: कच्ची शराब माफियाओं के अड्डे ध्वस्त, 18 डिब्बा लाहन नष्ट
बिलहरी/कुठला। निडर आवाज न्यूज
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा IPS के अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाले निर्देश पर बिलहरी चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चौकी प्रभारी सुयश पांडेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस ने ग्राम करहिया कला और ग्राम रैपुरा में संचालित हो रहे अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए।
*मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ दबिश*
17/06/2026 को चौकी प्रभारी सुयश पांडेय को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करहिया कला और रैपुरा में अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब की भट्टियां संचालित हो रही हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुयश पांडेय ने बिना समय गंवाए पुलिस टीम के साथ दोनों गांवों में दबिश दी।
*भट्टी तोड़ी, 18 डिब्बा लाहन किया नष्ट*

दबिश के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर चढ़ी हुई कच्ची शराब की भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने भारी मात्रा में करीब 18 डिब्बा महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही 15 लीटर तैयार कच्ची शराब भी जप्त की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
आरोपी पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज
चौकी प्रभारी सुयश पांडेय के मुताबिक, पकड़ी गई अवैध शराब और लाहन के संबंध में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
SP के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन, तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के निर्देशन में अंजाम दी गई। चौकी प्रभारी सुयश पांडेय की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
बिलहरी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी सुयश पांडेय के आने के बाद से अवैध कारोबार पर लगाम कसी है।




