45 साल पुराने शैक्षणिक समूह का विस्तार, महापौर प्रीति संजीव सुरी ने किया उद्घाटन – कटनी के छात्रों को मिलेगा करियर काउंसलिंग का लाभ
निडर आवाज ब्रेकिंग: सेज ग्रुप अब कटनी में! AI शिक्षा अब गांव तक

सेज ग्रुप का ऑफिस अब कटनी में, आस्था प्लाजा से गांव-गांव पहुंचेगी AI शिक्षा*
*कटनी। निडर आवाज* मध्य भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सेज ग्रुप ने अब कटनी में भी अपना कार्यालय प्रारंभ कर दिया है। आस्था प्लाजा में आयोजित उद्घाटन समारोह में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सुरी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

*निडर आवाज* से चर्चा करते हुए सेज ग्रुप के समूह निदेशक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले 45 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। भोपाल स्थित इस समूह का नेतृत्व चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल कर रहे हैं। वर्तमान में सेज ग्रुप के स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में लगभग 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और अब तक 50 हजार से ज्यादा छात्र शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि सेज ग्रुप अब आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा पर जोर दे रहा है। देशभर में 70-75 कार्यालय स्थापित कर संस्था का उद्देश्य शहरों के साथ गांव-कस्बों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर मार्गदर्शन पहुंचाना है।
कटनी कार्यालय शुरू होने से जिले एवं आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और करियर काउंसलिंग की जानकारी अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

*उपस्थित रहे:* चांसलर डॉ. संजीव अग्रवाल, प्रो चांसलर डॉ. प्रशांत जैन, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. आशीष पांडे, शैलजा मिश्रा, आनंद विश्वकर्मा।
*रिपोर्ट: निडर आवाज, महेंद्र सोनी कटनी*




