टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

कटनी से दावेदार कई, बाजी मारी संजय पाठक ने: कद्दावर नेता की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में एंट्री

हेमंत खंडेलवाल की लिस्ट में कटनी का इकलौता नाम - संजय सत्येन्द्र पाठक

कटनी का गौरव: संजय सत्येन्द्र पाठक बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिले से अकेले को मिली जगह – कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 

*भोपाल/कटनी।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन को नई धार देने की तैयारी कर दी है। प्रदेश कार्यसमिति एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी गई है। इस 106 नेताओं वाली सूची में कटनी जिले से सिर्फ एक नाम चमका है – *संजय सत्येन्द्र पाठक

 

*कटनी से अकेले पाठक को जगह*

प्रदेशभर के दिग्गज नेताओं की भीड़ में कटनी जिले के लिए गौरव की बात ये है कि संजय सत्येन्द्र पाठक को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। जिले से एकमात्र नेता जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है। ये नियुक्ति संगठन में उनकी सक्रियता और मेहनत का इनाम मानी जा रही है।

*संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सूची*

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी इस सूची को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2028 चुनाव की रणनीति से पहले प्रदेश कार्यसमिति का ये फेरबदल महाकौशल सहित पूरे MP में भाजपा को मजबूत करेगा।

*कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल*

श्री पाठक के नाम की घोषणा होते ही कटनी के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला कार्यालय पर मिठाइयां बंटीं और सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। कार्यकर्ताओं का मानना है कि पाठक की प्रदेश कार्यसमिति में एंट्री से जिले को संगठन में सीधी आवाज मिलेगी और महाकौशल क्षेत्र में भाजपा और मजबूत होगी।

*निडर आवाज का एंगल:*

कटनी की राजनीति में ये नियुक्ति एक बड़ा सिग्नल है। जब जिले से कई दावेदार थे, तब संजय पाठक ने बाजी मार ली। अब देखना होगा कि प्रदेश कार्यसमिति में पहुंचकर वो कटनी-महाकौशल के लिए कितनी बड़ी योजनाएं लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!