क्राइममध्य प्रदेश

SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर विजयराघवगढ़ पुलिस का एक्शन: अवैध रेत परिवहन पर रोक

नदीपार पानी टंकी के पास धराया अवैध रेत का ट्रैक्टर, धारा 106 BNS में जब्ती

विजयराघवगढ़ पुलिस का वार: बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रेत जब्त, चालक पर केस

 

कटनी. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन पर रोक लगाते हुये धारा 106 बीएनएसएस के तहत की गई जब्ती की कार्यवाही।

विवरण – दिनांक 21/06/2026 को गश्त दौरान नदीपार पानी टंकी के पास विजयराघवगढ़ रोड पर एक लाल रंग का महिन्द्रा कंपनी का ट्रेक्टर की ट्राली में रेत परिवहन करते हुये मिलने पर वाहन को रोका, ट्रेक्टर चालक दिनेश केवट पिता तम्मा केवट उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गुड़ेहा थाना विजयराघवगढ़ द्वारा बिना वैद्य दस्तावेज के ट्रेक्टर ट्राली में रेत भरकर परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर बिना नम्बर का चेसिस नम्बर ABNABAEXAMRAQ5745 इंजन नम्बर RMA2EAN1692 को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत इस्तगासा क्रमांक 19/26 कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण खनिज शाखा कटनी को भेजा गया है।

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि संतोष कुमार स्वामी, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, स्वतंत्र साक्षियों की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!