टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

साइबर ठगों से सावधान: कटनी में SP ने लॉन्च किया “सेफ क्लिक 2.0”, 1930 पर करें शिकायत

OTP मांगने वाला फ्रॉड है: कटनी पुलिस का रथ देगा साइबर सुरक्षा का ज्ञान, SP ने दिखाई हरी झंडी

कटनी में “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

कटनी: निडर आवाज 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0″ संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में आज कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देगा तथा जागरूकता संबंधी पम्पलेट एवं प्रचार सामग्री वितरित करेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक, थाना प्रभारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान जिलेभर में साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं, जनसंवाद, जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, लघु फिल्म प्रदर्शन तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पुलिस थानों, चौकियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी बैनर-पोस्टर प्रदर्शित कर आमजन को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!