टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

डिप्टी CM जगदीश देवड़ा आएंगे कटनी: 19 जुलाई को श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय बैठक, जबलपुर संभाग का सम्मेलन

पत्रकार हितों पर महामंथन 19 जुलाई को: कटनी में श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय सम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष को न्योता

कटनी में 19 जुलाई को पत्रकारों का महाकुंभ: डिप्टी CM जगदीश देवड़ा होंगे मुख्य अतिथि, श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय बैठक

 

*कटनी। निडर आवाज न्यूज*

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की पांचवी प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभाग का संभागीय सम्मेलन आगामी 19 जुलाई 2026 को कटनी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय जगदीश देवड़ा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

*वरिष्ठ पत्रकारों ने सौंपा आमंत्रण*

गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार जब रहमान अहमद सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार सरल प्रताप सिंह, कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत, उप संयोजक एवं दैनिक यश भारत के समूह संपादक आशीष सोनी तथा डॉ. ज्योति राजपूत ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भेंट कर उन्हें सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण सौंपा।

*पत्रकारों के मुद्दों पर होगा मंथन* 

जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि कटनी में आयोजित होने वाली इस प्रांतीय बैठक में प्रदेशभर से पत्रकार प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून, अधिमान्यता, बीमा, आवास सहित पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जबलपुर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

 

*तैयारियां जोरों पर*

कार्यक्रम के उप संयोजक आशीष सोनी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला इकाई द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही आयोजन स्थल एवं समय की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!