कटनी को पासपोर्ट ऑफिस दो: MP हाईकोर्ट ने केंद्र को फटकारा, 7 दिन में जवाब दो वरना…, युवा नेता अंशु मिश्रा की याचिका पर सुनवाई*
रेलवे जंक्शन कटनी में पासपोर्ट ऑफिस क्यों नहीं? हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल, समाजसेवी दिव्यांशु मिश्रा की PIL

कटनी में पासपोर्ट सेवा केंद्र की मांग पर हाईकोर्ट सख्त: केंद्र सरकार को 1 सप्ताह में जवाब का आदेश, देरी स्वीकार नहीं
*कटनी/जबलपुर। निडर आवाज न्यूज*
कटनी जिले में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब पेश करने का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि मामले में और विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*समाजसेवी अंशु मिश्रा ने लगाई PIL*
यह जनहित याचिका कटनी के समाजसेवी दिव्यांशु “अंशु” मिश्रा द्वारा अधिवक्ता योगेश सोनी और अधिवक्ता आर्यन उरमलिया के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि कटनी प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक, खनिज और व्यापारिक जिला होने के साथ देश का महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन भी है। इसके बावजूद आज तक जिले में पासपोर्ट सेवा केंद्र या POPSK स्थापित नहीं किया गया।

*हजारों नागरिक परेशान, जबलपुर-सतना के लगाने पड़ते चक्कर*
याचिका में बताया गया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र न होने से कटनी के हजारों नागरिकों को पासपोर्ट बनवाने, रिन्यू कराने या अन्य कार्यों के लिए जबलपुर, सतना या अन्य जिलों की यात्रा करनी पड़ती है। इससे छात्रों, विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
*सांसद भी लिख चुके पत्र, केंद्र ने नहीं लिया निर्णय*
याचिका में यह तथ्य भी रखा गया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को पहले विस्तृत अभ्यावेदन दिया जा चुका है। क्षेत्र के सांसद द्वारा भी विदेश मंत्रालय को कटनी में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

*हाईकोर्ट ने कहा – अब और देरी नहीं*
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने कहा कि यह समान रूप से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता के संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को 1 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह अंतिम अवसर है। अब अगली सुनवाई केंद्र का जवाब आने के बाद होगी।
“कटनी की जरूरत है पासपोर्ट ऑफिस” – अंशु मिश्रा
याचिकाकर्ता दिव्यांशु मिश्रा का कहना है कि कटनी तेजी से विकसित हो रहा घनी आबादी वाला जिला है। यहां पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से लाखों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।




