टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी में मोहर्रम पर पुलिस अलर्ट: ASP कमल मौर्य ने किया जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण

मोहर्रम 2026: ताजिया जुलूस से पहले कटनी पुलिस का फ्लैग मार्च, SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर सख्त सुरक्षा

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कटनी पुलिस अलर्ट, जुलूस मार्गों का किया गया पैदल निरीक्षण

 

कटनी.25/06/26  मोहर्रम पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ताजिया जुलूसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताजिया जुलूस मार्गों का पैदल सघन निरीक्षण किया गया।

एएसपी श्री मौर्य द्वारा पुलिस बल को ब्रीफिंग देते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के अनुशासन के साथ प्रेजेंस आफ माइंड के साथ ड्यूटी में मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने के संदेश को प्रसारित किया।

कटनी पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान जिले के सभी ताजिया जुलूसों को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही नागरिकों से भी आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!