टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

प्रशासन ने दोबारा जताया भरोसा तो शुरू हुआ नया खेल! मारुति वेयरहाउस को लेकर साजिश का आरोप

कमल साहू ने कहा - "मेहनत से बनाया वेयरहाउस, झूठी शिकायतों से रोकना चाहते हैं बाहुबली"

कांटी: कमल साहू ने कहा – “मेहनत से बनाया वेयरहाउस, झूठी शिकायतों से रोकना चाहते हैं बाहुबली”

*बड़वारा/कटनी।* जिले में जिवारा समिति की मूंग-उड़द खरीदी केंद्र को लेकर मारुति वेयरहाउस को फिर से चयनित किए जाने के बाद अब एक बार फिर विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। वेयरहाउस संचालक एवं गांव के सरपंच पति *कमल साहू* ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे “व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और जातिगत द्वेष” करार दिया है।

कमल साहू ने कहा कि *“मारुति वेयरहाउस कोई बहुत बड़ा वेयरहाउस नहीं है। इसे मैंने बड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद खड़ा किया है। पिछड़ा वर्ग से होने के कारण कुछ सवर्ण दबंग और सहकारी समिति के लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं।”*

उन्होंने बताया कि गेहूं खरीदी से पहले भी इन्हीं लोगों ने षडयंत्र कर कुछ लोगों को किसान बताकर झूठी शिकायत करवाई थी। जिसके कारण प्रशासन को गेहूं खरीदी केंद्र मारुति वेयरहाउस से हटाकर अन्यत्र ले जाना पड़ा था।

*“लेकिन अब जिला प्रशासन ने नियमों और किसानों की सुविधा को देखते हुए दोबारा मेरे वेयरहाउस में उड़द और मूंग का खरीदी केंद्र बनाया है। यही बात इन बाहुबलियों को खल रही है। इसलिए अब फिर से मीडिया में झूठी खबर छपवाकर मुझे और मेरे वेयरहाउस को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश की जा रही है”* – कमल साहू ने आरोप लगाया।

कमल साहू ने कहा कि वे प्रशासन और शासन के नियमों के तहत ही काम कर रहे हैं। किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खरीदी का लाभ मिले, यही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

*इनका कहना है – कमल साहू, संचालक मारुति वेयरहाउस*
“मैंने ईमानदारी से वेयरहाउस खड़ा किया है। कुछ लोग मेरी तरक्की से जलते हैं क्योंकि मैं पिछड़ा वर्ग से हूं और गांव का सरपंच पति हूं। पहले गेहूं में साजिश की, अब मूंग-उड़द में कर रहे हैं। सच्चाई प्रशासन के सामने है।”

*बॉक्स: पूरा मामला क्या है?*

 *पहले*: गेहूं खरीदी से पहले झूठी शिकायत कर मारुति वेयरहाउस से केंद्र हटवाया गया

 *अब*: प्रशासन ने किसानों की सुविधा देखते हुए फिर से मूंग-उड़द खरीदी केंद्र बनाया

*आरोप*: व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और जातिगत द्वेष के कारण बदनाम करने की साजिस

*मांग*: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!