“सरकार जनहित में फेल” – कटनी से राष्ट्रपति को ज्ञापन, नए चुनाव और EVM बैन की मांग
शिक्षा, रोजगार और निजीकरण के मुद्दे पर कटनी में उबाल, केंद्र सरकार बर्खास्त हो - LSP

कटनी: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग
*कटनी*। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (म.प्र.) के प्रदेश अध्यक्ष विन्देश्वरी पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई 2026 को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर नए चुनाव कराने और EVM मशीन से चुनाव पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
पार्टी ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में देश की स्थिति आम जनता के हित में नहीं है। लगातार शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर हो रही है और शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। नौजवानों को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं। केंद्र की सरकार हर स्थिति में फेल है और आम जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए और लोकतांत्रिक सरकार के गठन के लिए नए चुनाव कराए जाएं। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए EVM मशीन से चुनाव प्रतिबंधित किए जाएं।
ज्ञापन कटनी से राष्ट्रपति को भेजा गया है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष विन्देश्वरी पटेल सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।




