टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

पुलिस की मौजूदगी में निकली पदयात्रा, “भूखा हूं ताकि बच्चे भूखे न रहें” का बैनर बना चर्चा का विषय

"कटनी की सड़कों पर गूंजा सोनम वांगचुक का नाम, BYSS उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों का हुंकार"

“I SUPPORT SONAM WANGCHUK” के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारतीय युवा शक्ति संगठन ने किया प्रदर्शन

 

*कटनी* पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में कटनी में भी आवाज उठी। भारतीय युवा शक्ति संगठन के उपाध्यक्ष *विजय चौधरी* के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र तिलक कॉलेज रोड से पदयात्रा निकालकर सड़कों पर उतरे।

*क्या था प्रदर्शन का मकसद*

प्रदर्शनकारियों के हाथों में “I SUPPORT SONAM WANGCHUK” लिखे पोस्टर और बैनर थे। एक बैनर पर हाथ से लिखा था _”वो खुद भूखा है ताकि भविष्य में बच्चे भूखा न रहे”_। साथ ही “कटनी जिंदा है, यहां के लोग जिंदा हैं” का पोस्टर भी छात्रों ने लहराया।

छात्रों ने सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगाते हुए शांतिपूर्ण पदयात्रा की। पदयात्रा तिलक कॉलेज रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।

*एन के जे पुलिस रही मुस्तैद*

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट था। तिलक कॉलेज रोड और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और छात्रों के बीच किसी तरह का टकराव नहीं हुआ। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

*विजय चौधरी का बयान*

भारतीय युवा शक्ति संगठन के उपाध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि सोनम वांगचुक पर्यावरण और युवाओं के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। कटनी के युवा उनके साथ खड़े हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!