क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

2-4 क्वाटर का केस और छोड़ दो! पिलोजी-पिपरहता में अवैध शराब माफिया का आतंक, कार्रवाई पर सवाल

लमतरा, चाका, पडरिया तक फैला जाल: अवैध पैकारी से पूरे इलाके में "दारूखोरी" का बोलबाला

पिलोजी-पिपरहता में नहीं रुक रही दारूखोरी, अवैध पैकारी से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई नगण्य

 

*कटनी* कुठला क्षेत्र के पिलोजी और पिपरहता गांव में अवैध शराब की बिक्री और “दारूखोरी” थमने का नाम नहीं ले रही। अवैध पैकारी धड़ल्ले से संचालित होने के कारण गांव का माहौल दूषित हो गया है और ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।

 

स्थानीय जनों का आरोप है कि इस मामले में पूर्व में भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं और सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें भी दर्ज करवाई गई हैं। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गई है।

 

ग्रामीणों के अनुसार जिम्मेदारों द्वारा केवल 2-4 दारू के क्वाटर पर केस बनाकर आरोपियों को छोड़ दिया जाता है। नतीजा ये है कि अवैध शराब की बिक्री बेधड़क जारी है। लोग सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पी रहे हैं जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।

 

*आसपास के गांव भी चपेट में*  

स्थानीय जनों ने बताया कि सिर्फ पिलोजी-पिपरहता ही नहीं बल्कि लमतरा, चाका और पडरिया में भी अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। इन गांवों में भी अवैध पैकारी का कारोबार बेखौफ चल रहा है।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो ताकि गांवों में शांति बहाल हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!