क्राइममध्य प्रदेश

रात की पेट्रोलिंग में बड़ी सफलता: यात्री प्रतीक्षालय में छिपा था 20 हजार का गांजा, आरोपी न्यायिक हिरासत में

SP कटनी के निर्देश पर कुठला पुलिस का एक्शन: 34 वर्षीय मंगतराम उर्फ गुलसन गिरफ्तार

कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 295 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

*कटनी।* पुलिस अधीक्षक कटनी *श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0)* के नशामुक्त कटनी अभियान और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत कुठला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *कमल मौर्य* और नगर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती नेहा पच्चीसिया* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला *निरीक्षक अखलेश दाहिया* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक *20/07/2026* की रात्रि में अवैध गांजा तस्कर को धर दबोचा।

 

जानकारी के अनुसार थाना कुठला पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान अमराडांड मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अपने पास रखी थैली छिपाने और छिपने का प्रयास करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने हमराह स्टॉफ के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में पूछताछ पर उसने अपना नाम *मंगतराम पटेल उर्फ गुलसन पिता मुन्ना लाल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी हरदुआ थाना कुठला जिला कटनी* बताया।

 

तलाशी में उसके पास रखी काले रंग की पालीथीन से हरे रंग का कलीयुक्त पत्तीदार, बीजयुक्त और तीक्ष्ण गंध वाला पदार्थ मिला। पहचान पर वह *मादक पदार्थ गांजा* निकला। तौल पर कुल *1 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत करीब *20,000 रुपये* है।

 

पुलिस ने मौके पर विधिवत गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 623/26 धारा 8,20 NDPS Act* के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे *न्यायिक अभिरक्षा में जेल* भेज दिया गया है।

 

*विशेष भूमिका:* इस कार्रवाई में निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक विजय प्रजापति एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!