क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

“TC लाओ तभी FIR” – बरही TI का अजीब फरमान, 15 साल की बच्ची आरोपी के कब्जे में

POCSO को भी नहीं बख्शा! नाबालिग के अपहरण पर बरही थाना ने की लीपापोती, पीड़ित दर-दर

नाबालिग के अपहरण पर भी बरही पुलिस मौन! आधार-मार्कशीट के बाद भी नहीं लिखी FIR, CM हेल्पलाइन पर शिकायत

 

कटनी/बरही : कानून के राज की दुहाई देने वाली पुलिस का एक और चेहरा सामने आया है। उमरिया जिले की 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में थाना बरही पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुनवाई तक नहीं की।

 

पीड़िता के ममेरे भाई बसंता सफेरा निवासी ग्राम चंदवार जिला उमरिया ने बताया कि उनकी नाबालिग बहन को अभिलाष सफेरा निवासी हीरापुर, थाना बरही ने लगभग 2 महीने पहले मुंबई से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता अभी भी आरोपी के साथ हीरापुर में बताई जा रही है।

 

थाने के चक्कर, पर FIR नहीं

बसंता सफेरा ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी। इसके बाद दिनांक 30/07/2026 को पीड़िता का आधार कार्ड और स्कूल मार्कशीट लेकर थाना बरही पहुंचे। लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने FIR दर्ज करने से साफ मना कर दिया और कहा “पहले स्कूल से TC लेकर आओ“। दुर्व्यवहार कर उन्हें थाने से वापस भेज दिया गया।

 

SDOP वीरेंद्र धारवी का कहना है 

इस मामले में जब बरही SDOP से बात की गई तो उन्होंने कहा “मैं TI से संपर्क कर जानकारी जुटाता हूं। ऐसा संभव ही नहीं है कि नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने जाएं और रिपोर्ट दर्ज न हो। मामला जांच का विषय है।”

 

CM हेल्पलाइन पर भी शिकायत

प्रशासन की सुस्ती से परेशान होकर पीड़ित ने अब CM हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। रजिस्ट्रेशन नंबर: 39765311

 

पीड़ित *बसंता सफेरा, मोबाइल: 9243020256, का कहना है कि यह मामला सीधे *IPC 363 और POCSO एक्ट 2012* के अंतर्गत आता है जिसमें तुरंत FIR दर्ज करना अनिवार्य है। लेकिन थाना प्रभारी कानून को ताक पर रख रहे हैं।

 

अब पीड़ित परिवार ने *पुलिस अधीक्षक कटनी* को लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने की तैयारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!