कटनी: 9000 नशीली टेबलेट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.25 लाख की खेप जब्त
रंगनाथनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट में केस दर्ज
कटनी जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रंगनाथनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9000 नाईट्राजेपम टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर 01/08/2026 को पेट्रोलिंग के दौरान आर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड के पीछे 2 संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने लगे तो घेराबंदी कर पकड़ा गया।
तलाशी में उनके पास से सफेद प्लास्टिक की बोरी मिली जिसमें 30 पैकेट में 9000 NITRAZEPAM गोलियां रखी थीं। बरामद माल की बाजारू कीमत लगभग 2,25,000 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. पंकज उर्फ देवा मिश्रा, उम्र 38 साल, निवासी बरगवां
2. देवा कोल, उम्र 21 साल, निवासी बरगवां
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 8/21,22 NDPS एक्ट और 5/13 MP ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो ये गोलियां आगे बेचने के लिए लाए थे।
रंगनाथनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह और उनकी टीम की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।




