क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

7 दिन सस्पेंड से नहीं माना मामला: गलत निराकरण पर शिकायतकर्ता ने CM हेल्पलाइन को घेरा

कन्हवारा: CM हेल्पलाइन का गलत निराकरण, शिकायतकर्ता ने दोबारा की अपील

सवाल एक ही: क्या प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा?

 

कटनी।* कन्हवारा के शंकर चौक स्थित मेडिकल स्टोर में अवैध इलाज के मामले में CM हेल्पलाइन 181 के “खानापूर्ति” वाले निराकरण को शिकायतकर्ता ने चुनौती दी है।

 

मामला ये है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए जाने के बाद भी मेडिकल की आड़ में इंजेक्शन-बॉटल लगाकर इलाज किया जा रहा है।

 

लेकिन 03 Aug 2026 को CM हेल्पलाइन से जवाब आया कि मेडिकल का लाइसेंस सिर्फ 7 दिन के लिए निलंबित किया गया है और शिकायत बंद कर दी गई।

 

इस गलत निराकरण से नाराज होकर शिकायतकर्ता ने आज 03 Aug 2026 को ही शिकायत को पुनः अपडेट करवा दिया है।

 

*”शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि: गलत निराकरण दिया जा रहा है वा मेडिकल की आड़ में इलाज चालू है कृपया समस्या का निराकरण जल्द से जल्द किया जाये।”

 

अब देखना होगा कि प्रशासन इस बार गंभीरता से कार्रवाई करता है या फिर से आंकड़े पूरे करने के लिए जवाब दे देता है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक स्थाई सील और FIR नहीं होती, तब तक झोलाछाप पर लगाम नहीं लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!