टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशयुवाराजनीति

Gen Z ने सरकार हिलाई, अब Gen Alpha ने PM श्री स्कूल की पोल खोल दी! बच्चे बोले “हमसे बर्तन धुलवाते हैं”

"कुत्ता चाटी थाली परोसते हैं": Gen Alpha के बच्चों ने PM श्री स्कूल कैमोर में मचाया बवाल

Gen Z सड़क पर… Gen Alpha क्लास में: PM श्री स्कूल कैमोर में बच्चों का विरोध

 

कटनी/कैमोर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी PM श्री योजना के तहत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार कैमोर, विकासखण्ड विजयराघवगढ़ में मिड-डे मील और पढ़ाई दोनों की पोल खुल गई है।

6 अगस्त 2026 दोपहर 1:37 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वीडियो में स्कूल के Zen Alfa यानी छोटे कक्षाओं के बच्चे ही कैमरे के सामने स्कूल प्रशासन और MDM व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

कुत्ता चाट जाता है थाली, गिरी रोटी भी दे देते हैं”

वीडियो में एक बच्चा बेहद गुस्से में कहता है *”कुत्ता चाट जाते हैं तो वही थाली आ जाएगी खाने में… रोटी गिर जाती वही रोटी दे देते है,।

दूसरे बच्चे ने कहा “खाने में पानी है, सब्जी के नाम पर कुछ नहीं मिलता”।

बच्चों ने यह भी बताया कि खाने के बाद उन्हें खुद ही अपनी थाली धोनी पड़ती है। वीडियो में कई बच्चे हाथ में थाली और लोटा लेकर नल के पास थाली धोते दिख रहे हैं।

पढ़ाई के नाम पर जीरो: “गाइड से लिखवाते हैं

पढ़ाई को लेकर बच्चों ने और बड़ा आरोप लगाया। एक बच्चे ने कहा “गाइड से लिखवाते हैं, खुद नहीं पढ़ाते”। दूसरे ने कहा “अंग्रेजी नहीं पढ़ाते“।

इससे साफ है कि PM श्री स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

रसोइया बाइयों और ग्रामीणों के सामने हुआ विरोध

वीडियो की सबसे खास बात ये है कि जब बच्चे ये सब बोल रहे थे, तब MDM बनाने वाली रसोइया बाइयां और कुछ ग्रामीण/अभिभावक भी वहां मौजूद थे। बच्चों ने उन्हीं के सामने स्कूल की सच्चाई बताई।

पृष्ठभूमि में एक महिला की आवाज भी सुनाई दे रही है जो कह रही है “ये सब बच्चों के guardian आए हैं बनाने वाले को परेशान करते हैं, हमको धमकी देते हैं“।

 

शिक्षा विभाग से संपर्क नहीं हो सका

मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन *समाचार लिखे जाने तक शिक्षा विभाग से संपर्क नहीं हो सका*।

 

वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों, ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कलेक्टर और शिक्षा विभाग से *उच्च स्तरीय जांच* की मांग की है। लोगों का कहना है कि PM श्री योजना के नाम पर बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य दोनों से खिलवाड़ हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!