सामर्थ्य युवा शक्ति के घेराव के बाद विधायक का बड़ा बयान: “PPP के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज भी जरूरी”
"मैं विधानसभा में मांग रख चुका हूं" - घेराव के दौरान बोले विधायक संदीप जायसवाल

युवा शक्ति का विधायक निवास घेराव “जिला अस्पताल के बेड के बराबर फ्री इलाज होगा” – विधायक संदीप जायसवाल
कटनी। कटनी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर *सामर्थ्य युवा शक्ति संगठन* के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधायक *संदीप जायसवाल* के निवास का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शहर में *PPP मॉडल के साथ-साथ एक पूर्ण शासकीय मेडिकल कॉलेज* खोले जाने की मांग की।
विधायक संदीप जायसवाल का बयान
ज्ञापन मिलने के बाद विधायक *संदीप जायसवाल* ने कहा कि _“मैं विधानसभा में कटनी के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग पहले ही रख चुका हूं।”_
उन्होंने स्पष्ट कहा कि _“सरकार द्वारा कटनी में PPP मेडिकल कॉलेज स्वीकृत है, लेकिन इसके साथ ही जिला अस्पताल में जितने बेड हैं, उतने लोगों का फ्री इलाज होगा”_

विधायक ने कहा कि पीपीपी का मेडिकल कॉलेज खुलने से विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि _”सतना और अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पतालों से अटैच हैं, उसी तर्ज पर कटनी में भी व्यवस्था की जाएगी।”_
विधायक ने आश्वासन दिया कि वे पुनः शासन स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे और कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने के अथक प्रयास करेंगे।

*संगठन की मांग*
सामर्थ्य युवा शक्ति संगठन ने कहा कि कटनी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अति आवश्यक है।
घेराव के दौरान मौके पर सागर तोमर, सुरजीत सिंह सोलंकी, के साथ युवाओं की उपस्थिति रही इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल भी तैनात रहा।




