“अब आर-पार की लड़ाई” 19 अगस्त को कटनी बंद कर देगा NSUI, प्रदेश अध्यक्ष के साथ हजारों छात्र उतरेंगे सड़क पर
NSUI का अल्टीमेटम: छात्र संघ चुनाव बहाल करो वरना... 19 अगस्त को कटनी में दिखेगा छात्र शक्ति का दम

छात्रों की आवाज़ दबाने वालों होशियार! 19 अगस्त को NSUI करेगी कचहरी चौक का घेराव
कटनी। छात्रों के हितों को लेकर NSUI जिला कटनी 19 अगस्त 2026, बुधवार को छात्र अधिकार पैदल मार्च निकालेगा। यह मार्च सुबह 11:00 बजे गणेश चौक, कटनी से प्रारंभ होकर कचहरी चौक में उग्र प्रदर्शन के साथ संपन्न होगा।
मार्च में NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे विशेष रूप से शामिल होंगे।
ये हैं प्रमुख मांगें
NSUI ने प्रदेश सरकार से 3 प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है:
1. प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव* कराए जाएं।
2. शासकीय मेडिकल कॉलेज, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं लॉ कॉलेज* की कटनी में स्थापना की जाए।
3. लीड तिलक कॉलेज* को *ऑटोनॉमस* घोषित किया जाए।

बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
NSUI जिला कटनी के वर्तमान पदाधिकारी अजय खटीक ने कहा कि यह मार्च छात्र हितों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाने के लिए है। उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों, छात्र-छात्राओं और युवा साथियों से अपील की कि वे अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में 19 अगस्त को सुबह 11 बजे गणेश चौक पहुंचें।
अजय खटीक ने कहा “प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव से ही परिसरों में लोकतंत्र मजबूत होगा। मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज की मांग कटनी के छात्रों का वर्षों पुराना सपना है। हम आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं”।
NSUI कार्यकर्ताओं ने बताया कि मार्च के दौरान छात्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कचहरी चौक पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपेंगे।
कार्यक्रम:
तारीख:* 19 अगस्त 2026, बुधवार
समय:* सुबह 11:00 बजे
स्थान:* गणेश चौक, कटनी
आयोजक:* अजय खटीक एवं समस्त NSUI जिला कटनी




