टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशयुवाराजनीति

तिलक कॉलेज के मुख्य द्वार पर अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस: समझाइश के बाद शांत हुआ मामला

तिलक कॉलेज गेट बंद होने से छात्र परेशान, पुलिस ने खुलवाया रास्ता

कॉलेज में दो छात्र संगठनों में टकराव, गेट बंदी को लेकर विवाद

 

कटनी।* तिलक महाविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्र संगठन के प्रदर्शन के दौरान दूसरे संगठन के कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कॉलेज की दीवार के पास पुलिस के जवान दोनों पक्षों को अलग करने और शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है, जिसमें छात्र-छात्राएं भी मौजूद हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ABVP द्वारा कॉलेज में किसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिस दौरान गेट बंद होने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और NSUI कार्यकर्ता भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर गेट खुलवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल कॉलेज में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी है।

*नोट: यह खबर प्रत्यक्ष वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। दोनों छात्र संगठनों का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!