टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

Katni Breaking: कन्हवारा में मेन रोड बनी मौत का जाल, गड्ढे में गिरी स्कूटी – ग्रामीणों ने कहा – कब सुनेगा प्रशासन?

सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क? कटनी के कन्हवारा की तस्वीर देखकर आप भी कहेंगे - ये कैसा विकास!

कटनी के कन्हवारा में मेन रोड बनी मौत का जाल! गड्ढे में गिरी स्कूटी, सिस्टम पर उठे सवाल

 

कटनी। निडर आवाज न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट। कन्हवारा गांव की मेन रोड की ये तस्वीरें शासन-प्रशासन के विकास के दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं। सड़क नहीं, जैसे मौत का गड्ढा खोद दिया गया हो।

गांव के बीच राधा कृष्ण मंदिर से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर 1-1 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से हादसे हो रहे हैं। आज एक महिला की स्कूटी अचानक गड्ढे में फंस कर गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से स्कूटी को बाहर निकाला।

 

ग्रामीण बोले – कई बार शिकायत की, कोई नहीं सुनता

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच, जनपद और PWD विभाग को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे।

 

निडर आवाज की मांग – प्रशासन जल्द से जल्द सड़क का निर्माण शुरू करे, वरना निडर आवाज न्यूज़ इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!