टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

यह हालत सिर्फ कटनी की नहीं, पूरे प्रदेश की चेतावनी है! तिलक कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा

विषय परिवर्तन में देरी पर छात्रों ने जताया विरोध, प्रशासन ने 5 दिन में समाधान का दिया आश्वासन

BREAKING KATNI: तिलक कॉलेज में NSUI का धरना, नहीं सुनी तो होगा बड़ा आंदोलन – अजय खटीक

 

कटनी। शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में छात्र-छात्राओं को विषय परिवर्तन में आ रही परेशानी को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने कॉलेज परिसर में प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना दिया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटीक के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं काफी देर तक कार्यालय के बाहर बैठे रहे। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से विषय परिवर्तन की प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद प्रशासन ने 5 दिन के भीतर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय खटीक ने कहा कि यदि 5 दिन में छात्रों के हित में निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!