क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी के कन्हवारा बीड में हरे सागौन पर आरा! RS-83 का VIDEO वायरल, शिकायतकर्ता बोला – बीड गार्ड ने छीना मोबाइल, गार्ड बोला – मैं अस्पताल में हूं

CM हेल्पलाइन 40065768 के बाद भी नहीं थमी कटाई! दानू बाबा के पास सागौन कटते VIDEO में कैद, वन विभाग मौन

कटनी BREAKING: RS-83 में सागौन काटते 2 लोग कैमरे में कैद, बीड गार्ड सुजीत यादव पर गंभीर आरोप, कहा – थोड़ी देर बाद फोन लगाना

 

कटनी/कन्हवारा। निडर आवाज को मिला एक्सक्लूसिव वीडियो….

कटनी जिले के कन्हवारा बीड के सबसे संवेदनशील क्षेत्र RS नंबर 83, पिपरहटा दानू बाबा के आगे एक बार फिर हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है। निडर आवाज के पास मौजूद ताजा वीडियो में 2 लोग एक जिंदा सागौन के पेड़ को काटते हुए साफ नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति सफेद शर्ट पहने पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहा है, जबकि दूसरा बनियान पहने नीचे खड़ा होकर निगरानी कर रहा है। जमीन पर गिरा हरा-भरा पत्ता इस बात का सबूत है कि कटाई अभी की है।

CM हेल्पलाइन की शिकायत के बाद भी कटाई जारी

इस पूरे मामले का खुलासा ग्राम पिलौंजी निवासी *शिकायतकर्ता पंचम यादव* ने किया था। उन्होंने इस अवैध कटाई की शिकायत *CM हेल्पलाइन नंबर 40065768* पर दर्ज कराई है।

पंचम यादव का सनसनीखेज आरोप है कि जब वे सबूत के लिए वीडियो बना रहे थे, तो मौके पर पहुंचे बीड गार्ड सुजीत यादव ने उनका मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया।

निडर आवाज ने लिया बीड गार्ड का पक्ष

जब निडर आवाज ने इस गंभीर आरोप पर बीड गार्ड सुजीत यादव से उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने फोन पर कहा कि *”वे अभी अस्पताल में हैं, , जो भी आरोप लगाए गए है निराधार है, सूखे पेड़ काटे गए है जिनको जब्ती भी कर लिया गया है।

फिलहाल वन विभाग के आला अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मांग: शिकायतकर्ता ने मांग की है कि RS-83 में जाकर कटे हुए पेड़ों की गिनती करवाई जाए, वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान कर FIR दर्ज की जाए और बीड गार्ड पर लगे मोबाइल छीनने के आरोप की निष्पक्ष जांच हो।

*नोट:* यह खबर शिकायतकर्ता के आरोप, वायरल वीडियो और बीड गार्ड द्वारा दिए गए बयान के आधार पर प्रकाशित की गई है। निडर आवाज किसी पर दोष सिद्ध नहीं करता, जांच वन विभाग को करनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!